इज़रा और सुल्तान की शादी में दिक्कतें अब साफ सामने आ रहीं हैं। सुल्तान अपने अहंकार और ज़बरदस्ती को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है और इज़रा उसकी बेइज्जती से तंग आ चुकी है। वह चाहती है कि सुल्तान उसे इज़्ज़त दे और उसकी बात को भी समझे। लेकिन सुल्तान ये समझने से इंकार कर रहा है कि रिश्ता प्यार और इज़्ज़त पर चलता है। वो सोचता है कि वो जो भी चाहे कर सकता है और इज़रा उसकी हर बात मानने के लिए मजबूर है। इस बर्ताव की वजह से इज़रा और सुल्तान के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं और दोनों एक-दूसरे से अलग होते जा रहे हैं। इस दौरान, ग़ाज़िया इज़रा की परेशानियों को समझती है और उसकी मदद करने की कोशिश करती है। वो उसे सलाह देती है कि वो सुल्तान के सामने मज़बूती से खड़ी हो और अपने हक़ के लिए लड़े।
पूरा एपिसोड देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें (Click the link for complete episode)
Comments
Post a Comment